Business Khas

Latest news
You are currently viewing व्यक्ति नशे की हालत में बिजली के टावर पर चढ़ गया

व्यक्ति नशे की हालत में बिजली के टावर पर चढ़ गया

आंध्र प्रदेश, आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मान्यम ने एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसकी वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मंगलवार को मांडू बाबू नशे की हालत में बिजली के पोल पर चढ़ गया और तारों में लेट गया. घटना का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक मांडू बाबू ने पार्वतीपुरम मन्यम जिले के पलाकोंडा मंडल में रहता है. वह मंगलवार को अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांग रहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. ऐसे में मांडू बाबू ने मां पर पैसे देने का दबाव बनाने के लिए इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़ गया और बिजली के तारों पर लेट गया.

मांडू बाबू की मां को मंगलवार को पेंशन मिली थी. ऐसे में वो अपनी मां से पैसे मांग रहा था, लेकिन शराब पीने की वजह से माँ ने पैसे देने से मना कर दिया. मांडू बाबू पहले से ही शराब के नशे में था. ऐसे में इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़कर उसने जमकर हंगामा किया. गांव वालों ने जैसे ही मांडू बाबू को तार पर लेटा देखा तो तुरंत बिजली विभाग से बिजली की आपूर्ति बंद करवा दी.