Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing रियान रिकेलटन आठ साल में दोहरा शतक बनाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी

रियान रिकेलटन आठ साल में दोहरा शतक बनाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी

रियान रिकेलटन के पहले दोहरे शतक और काइल वेरेने के आक्रामक शतक की मदद से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंच चुके दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार का स्टंप तक आठ विकेट पर 572 रन बनाए। रियान रिकेल्टन आठ साल में टेस्ट दोहरा शतक बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए।

रियान रिकेलटन 343 गेदों में 259 रन बनाए जबकि वेरेने ने नौ चौके और पांच छक्के की मदद से 147 गेंद में 100 रन बनाए। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 343 गेंद में 259 रन बनाए। रिकेल्टन ने अपनी पारी में 29 चौके और तीन छक्का लगाए। लंच से पहले एकमात्र विकेट डेविड बेडिंघम के रूप में गिरा जो मोहम्मद अब्बास की गेंद पर विकेट के पीछे मोहम्मद रिजवान को कैच देकर लौटे।

पाकिस्तान ने सेशन की शुरुआत मोहम्मद अब्बास के डेविड बेडिंगम को निपटाने से हुई। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर पुश करने के लिए उकसाया और बाहरी किनारा लगाया। इससे पाकिस्तान को बढ़त मिली, लेकिन रिकेलटन ने अनुशासन बनाए रखा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद सलमान आगा तीन विकेट झटक चुके हैं। मोहम्मद अब्बास, मीर हमजा ने दो-दो विकेट झटके। खुर्रम शहजाद ने एक विकेट लिया। रियान रिकेल्टन की डबल सेंचुरी और वेरेन के शतक के अलावा तेंबा बावुमा ने भी 106 रन की शतकीय पारी खेली थी।