कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में जहां एक तरफ गिरावट जारी है वहीं दूसरी तरफ रतन टाटा की फेवरेट कंपनी TCS के शेयर रॉकेट बन गए हैं. शेयर में तेजी आने से निवेशक भी मालामाल हो रहे हैं. आईटी कंपनी के शेयर बीएसई पर शुरुआती कारोबार में 6 फीसदी तक चढ़ गए. शेयर बाजार के सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार रहे हैं जबकि TCS में उछाल के कारण IT इंडेक्स में भी तेजी देखी जा रही है. आइए जानते हैं TCS के शेयर में आज इतना उछाल क्यों है?TCS के शेयर में आज 2 कारणों की वजह से तेजी है. एक तो कंपनी ने बीते दिन तिमाही नतीजे पेश हैं.
दूसरा डिविडेंड के ऐलान की वजह से शेयर में उछाल आया है. शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक दोपहर 12 बजे के करीब कंपनी के शेयर 6 फीसदी की तेजी के साथ 4,279.50 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं, कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप भी 15.49 लाख करोड़ हो गया है. टीसीएस (TCS) ने गुरुवार (9 जनवरी) को तिमाही नतीजे जारी करते बताया कि 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12% बढ़कर 12,380 करोड़ रुपये हो गया. यह इससे पिछले फाइनेशियल ईयर 2023-24 की इसी तिमाही में 11,058 करोड़ रुपये था. टीसीएस (TCS) ने बताया कि 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू बढ़कर 63,973 करोड़ रुपये हो गया. यह सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत बढ़ा है. आईटी कंपनी का प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही में 60,583 करोड़ रुपये रहा था.
