Business Khas

You are currently viewing मार्वल की नई सीरीज ‘डेयरडेविल: बॉर्न अगेन’ का ट्रेलर रिलीज

मार्वल की नई सीरीज ‘डेयरडेविल: बॉर्न अगेन’ का ट्रेलर रिलीज

मार्वल सिनमैटिक यूनिवर्स ने अपनी मच अवेटेड सीरीज ‘डेयरडेविल: बॉर्न अगेन’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसकी फैंस के बीच खूब चर्चा हो रही है। यह सीरीज 4 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। पहले ‘डेयरडेविल: बॉर्न अगेन’ का ट्रेलर 13 जनवरी को रिलीज होना था, लेकिन लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आगे वाली घटना के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया था।

Daredevil: Born Again में चार्ली कॉक्स एक बार फिर मैट मर्डॉक उर्फ डेयरडेविल के रूप में नजर आए हैं। चार्ली कॉक्स ने इससे पहले नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘डेयरडेविल’ में यह रोल प्ले किया था। वहीं Vincent D’Onofrio विल्सन फिस्क के रोल में होंगे, जो असली मास्टरमाइंड हैं। इन दोनों स्टार्स के अलावा जॉन बर्नथल की भी सीरीज में वापसी हुई है। माना जा रहा है कि इनकी एंट्री से ‘डेयरडेविल: बॉर्न अगेन’ में नया ट्विस्ट आएगा।