Business Khas

You are currently viewing प्रियंका चोपड़ा को मजबूरी में करनी पड़ी थी सरोगेसी, इसलिए नहीं हो पाई थीं प्रेग्नेंट, खुला ये बड़ा राज

प्रियंका चोपड़ा को मजबूरी में करनी पड़ी थी सरोगेसी, इसलिए नहीं हो पाई थीं प्रेग्नेंट, खुला ये बड़ा राज

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की थी। शादी के करीब 5 साल बाद यानी साल 2022 में प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी की मदद से प्यारी सी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को जन्म दिया था।बेटी के जन्म के बाद प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने मां बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता क्यों चुना था।

प्रियंका ने बताया था कि उन्हें फर्टिलिटी से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी लेकिन वह दूसरी शारीरिक समस्याओं से जूझ रह थीं।प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में कहा था- मुझे मेडिकल प्रॉब्लम थी इसलिए ये जरूरी हो गया था कि मैं मां बनने के लिए सरोगेसी की मदद लूं। उस वक्त मैं ऐसा करने के लिए सक्षम थी। प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा था- हमारी सरोगेट मदर बहुत ही प्यारी, दयालु, उदार और मजेदार महिला थी। उसने 6 महीने तक हमारी इस प्यारी सी गुड़िया का पूरा ख्याल रखा था।