Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing निशानेबाज मनु भाकर के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

निशानेबाज मनु भाकर के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

पेरिस, पेरिस ओलंपिक्स 2024 की डबल मेडलिस्ट मनु भाकर के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें राष्ट्रपति ने खेल रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया था, लेकिन अब नानी और मामा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत ने मनु भाकर और उनके परिवार को झकझोर दिया है. यह हादसा रविवार सुबह चरखी दादरी स्थित महेंद्रगढ़ बाईपास रोड पर हुआ है. दरअसल मनु के मामा और नानी स्कूटी से सफर कर रहे थे, अचानक एक ब्रेजा गाड़ी ने दोनों को टक्कर मार दी. टक्कर का प्रभाव इतना था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम छोड़ दिया.

पुलिस जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद मनु भाकर के मामा और नानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस के पहुंचने तक घटना को अंजाम देने वाला गाड़ी का ड्राइवर फरार हो चुका था. अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर की तलाश अभी भी जारी है. पुलिस ने मृतकों की पहचान 50 वर्षीय युद्धवीर (मामा) और 65 वर्षीय सावित्री (नानी) के रूप में की है. दोनों मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के कलाली गांव के निवासी थे.