Business Khas

Latest news
वार्ड चमकाने के लिए अशोक मित्तल का बड़ा तोहफा, 37.50 लाख रुपये देने का ऐलान किया ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰਨ, ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਅਸ਼ਵਨੀ ਵਰਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਬੈਠੈ ਹੋਏ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ: ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ
You are currently viewing अमेरिका पर एक और प्राकृतिक आपदा का संकट

अमेरिका पर एक और प्राकृतिक आपदा का संकट

अमेरिका , दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका भी प्रकृति के कोप के सामने विवश है. कैलिफोर्निया की जंगलों में लगी आग ने लॉस एंजिल्‍स में व्‍यापक पैमाने पर तबाही मचाई. हजारों की संख्‍या में घर जलकर खाक हो गए. करोड़ों अरबों की संपत्ति एक झटके में मिट्टी में मिल गई. अब इसी अमेरिका में एक और प्राकृतिक आपदा दरवाजे तक पहुंच गया है. नेशनल वेदर सर्विस ने भारी हिमपात की वॉर्निंग जारी की है. कुछ इलाकों में तो मौसम ने कहर बरपाना शुरू भी कर दिया है. आर्कटिक ब्‍लास्‍ट के कारण हालात काफी भयावह होने वाले हैं. मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए सभी इमरजेंसी सर्विस को अलर्ट पर रहने को कहा गया है. साथ ही आमलोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

ईस्‍ट कोस्‍ट के लाखों निवासी रविवार को कई इंच बर्फबारी और उसके बाद खतरनाक ठंड के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. विंटर स्‍टॉर्म नॉर्थ प्लेन्स से लेकर मेन तक देश के अधिकांश हिस्सों में फैल जाएगा. नेशनल वेदर सर्विस द्वारा जारी विंटर स्‍टॉर्म की चेतावनी पहले ही मिड-अटलांटिक के कुछ हिस्सों के लिए सोमवार सुबह तक प्रभावी हो चुकी हैं. जिनमें आधे फुट (15 सेंटीमीटर) तक बर्फ गिरने का अनुमान है. रविवार दोपहर से न्यू इंग्लैंड में मौसम विभाग की वॉर्निंग प्रभावी हो जाएगी. मैसाचुसेट्स, न्यू हैम्पशायर, मेन और कनेक्टिकट के कुछ हिस्सों में 10 इंच (25 सेंटीमीटर) तक बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है.