Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing जोमैटो का ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी का जलवा अब खत्म होता सा नजर आ रहा

जोमैटो का ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी का जलवा अब खत्म होता सा नजर आ रहा

ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो का जलवा अब खत्म होता सा नजर आ रहा है. कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर समाप्त तिमाही में मोटा नुकसान हुआ है. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या लोगों ने जोमैटो से ऑनलाइन खाना मंगाना बंद कर दिया है जिस कारण कंपनी का नुकसान बढ़ रहा है? दरअसल, जोमैटो ने तिमाही नतीजे पेश कर दिए हैं. जोमैटो का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही के मुकाबले 57% से ज्यादा घटकर सिर्फ ₹59 करोड़ रह गया.

जोमैटो ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. जोमैटो का रेवेन्यू तीसरी तिमाही 64% बढ़ गया है. जोमैटो को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 59 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. हालांकि, सालाना आधार पर इसमें 57% की गिरावट आई है. एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 138 करोड़ रुपये का कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा हुआ था. इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में जोमैटो ने 3,288 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया था.

अगर तिमाही दर तिमाही रिजल्ट पर नजर डालें तो कंपनी को दूसरी तिमाही के मुकाबले तीसरी तिमाही में 66.47% कम मुनाफा हुआ है. जुलाई-सितंबर 2024 में कंपनी को 176 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था.