Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज गुस्से में दिखाई दीं

रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज गुस्से में दिखाई दीं

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज गुस्से में दिखाई दीं. प्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भड़कती हुई नजर आईं. लेकिन आखिर क्यों सांसद प्रिया सरोज को गुस्सा आया? तो बात दरअसल समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से जुड़ी हुई है. आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है.

उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास पर भड़कती हुई नजर आईं. दरअसल महंत राजू दास ने मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर भद्दी टिप्पणी की, जिस पर प्रिया सरोज को गुस्सा आ गया और उन्होंने महंत राजू दास के ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई कर जेल भेजने की बात कही.

प्रिया सरोज ने महंत राजू दास की भद्दी टिप्पणी वाली पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “ये बाबा है? इतनी घटिया भाषा का प्रयोग करने वाला बाबा हो सकता है? अभी तक ये जेल क्यों नहीं गया.” इसके आगे उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को टैग करते हुए लिखा, “इस व्यक्ति के ऊपर श्रद्धेय नेता जी के ऊपर गलत टिप्पणी करने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करें.