Business Khas

Latest news
ਕੁੰਗਫੂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਗਰਭਵਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸਾੜੀ ਗਈ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ; ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦੁੱਧ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਬੋਰਡਿੰਗ ਪਾਸ ਤੱਕ, 1 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਬਦਲ ਰਹੇ ਹਨ ਇਹ 5 ਨਿਯਮ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਟੀ ਵਿਦਆਰਥੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਸੱਥ ਸੰਸਥਾਂ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਤਾਓ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਸਸਪੈਂਸ ਖ਼ਤਮ ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਗ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਕੀਤਾ ਜਬਰ-ਜ਼ਨਾਹ 50 KM ਪ੍ਰਤੀ ਘੰਟਾ ਦੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਤੂਫਾਨ, ਚਾਰ ਦਿਨ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਂਹ ਭਾਈ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਮ ਪੀ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ ਸਿੱਖ਼ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਹਾਲ ਚਾਲ ਪਤਾ ਕਰਨ ਪੁਹੰਚੇ US Open ਦੇ ਸੈਮੀਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਦੀ ਜੋੜੀ ਦਾ ਧਮਾਲ ਵੰਦੇ ਮਾਤਰਮ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਿੰਤਾ, ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੌਂਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ
You are currently viewing मुकेश अंबानी ने टाटा और HUL को टक्कर देने के लिए बड़ी शॉपिंग कर डाली

मुकेश अंबानी ने टाटा और HUL को टक्कर देने के लिए बड़ी शॉपिंग कर डाली

एशिया के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी ने टाटा और HUL को टक्कर देने के लिए बड़ी शॉपिंग कर डाली है. उनकी कंपनी RCPL पिछले कुछ समय से एक के बाद एक कंपनी खरीद रही है. फिर चाहें वो कोका कोला को टक्कर देने के लिए कैम्पा सॉफ्ट ड्रिंक्स हो या रस्किक बेवरेज. वो एक के बाद एक धड़ाधड़ डील कर रहे हैं. अब हाल ही में मुकेश अंबानी की कंपनी RCPL ने सूप, सॉस, जैम, मेयोनीज और चटनी समेत कई पैकेज्ड फूड बनाने वाले SIL फ़ूड ब्रांड को खरीद लिया है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हाल ही में कई कंपनियों को खरीद रहे हैं. डिज्नी+ हॉटस्टार से लेकर नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए), कैंपा सॉफ्ट ड्रिंक्स और रस्किक बेवरेज के स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल करने से लेकर, उनका ध्यान ऊर्जा, पेय पदार्थ और एफएमसीजी सहित विभिन्न क्षेत्रों पर है.एसआईएल ब्रांड अधिग्रहण रिलायंस की एफएमसीजी बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने की रणनीति के अनुरूप है, जहां यह हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल), टाटा कंज्यूमर और क्रेमिका जैसी दिग्गजों के साथ सीधे प्रतिस्पर्धा करेगा.

आरसीपीएल के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि एसआईएल का अधिग्रहण प्रतिष्ठित भारतीय विरासत ब्रांडों को पुनर्जीवित करने और बढ़ाने के लिए इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. एसआईएल फूड्स की उत्पाद श्रृंखला में सॉस, सूप, चटनी, जैम, कुकिंग पेस्ट, मेयोनेज़ और बेक्ड बीन्स शामिल हैं. आरसीपीएल के सीओओ केतन मोदी ने एसआईएल की क्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा, “रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स भविष्य के लिए व्यवसाय का निर्माण करते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और विरासत विरासत को संरक्षित करने पर केंद्रित है.