Business Khas

Latest news
ਅਸ਼ਵਨੀ ਵਰਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਬੈਠੈ ਹੋਏ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ: ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ
You are currently viewing अब एपल भारत में एक और बड़ी डील, दुनिया के हर हाथ में एक इंडियन आईफोन

अब एपल भारत में एक और बड़ी डील, दुनिया के हर हाथ में एक इंडियन आईफोन

चीन, चीन से मोहभंग होने के बाद एपल जैसी बड़ी कंपनी अपने पॉपुलर Apple iPhone स्मार्टफोन को अब इंडिया में ही बनाने पर जोर दे रही है. इतना ही नहीं कंपनी का फोकस एपल आईफोन के लोकलाइजेशन पर भी है यानी कंपनी अब इंडिया में ही बने कंपोनेट्स का इस्तेमाल भी बढ़ा रही है.

इसी सिलसिले में अब वह बाबा कल्याणी की कंपनी भारत फोर्ज के साथ एक डील को लेकर बातचीत कर रही है. अगर ऐसा होता है, तो वह दिन दूर नहीं जब दुनिया के हर हाथ में एक इंडियन आईफोन होगा.एपल ने साल 2020 से भारत में आईफोन बनाना शुरू किया और सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना का फायदा उठाया. कंपनी यहां बनने वाले अपने ज्यादातर आईफोन का एक्सपोर्ट करती है. साल 2024 में कंपनी का इंडिया में बने आईफोन का एक्सपोर्ट रिकॉर्ड 12.8 बिलियन डॉलर ( करीब 1100 अरब रुपए) का रहा है. इसी तरह कंपनी ने आने वाले सालों में इंडिया में 30 बिलियन डॉलर की वैल्यू के प्रोडक्शन का लक्ष्य बनाया है.

एपल के सबसे बड़े सप्लायर्स में से एक एमपेरेक्स टेक्नोलॉजी ने मानेसर हरियाणा में बैटरी सेल्स की फैक्टरी लगाई है जिसका प्रोडक्शन जल्द शुरू होने वाला है. वहीं मदरसन ग्रुप का हांगकांग की बीआईईएल क्रिस्टल मैन्युफैक्टरी के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाने का प्रस्ताव है, जिस पर सरकार अभी विचार कर रही है.

एपल ने जब 2020 में भारत में आईफोन बनान शुरू किया तो उसका लोकल वैल्यू एडिशन 5 से 8 प्रतिशत था. अब कंपनी इसे 15 से 18 प्रतिशत करने पर काम कर रही है.