Business Khas

Latest news
ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकें शुरू इंटरनेट की दुनिया में किसी पर मत करें भरोसा ਕੇਂਦਰੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਗ਼ਲਤ ਨੀਤੀਆਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਕਰਕੇ ਆਟੋ ਸੇਲ ਪਰਚੇਸ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੀਟ ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਵਿਵਾਦ ਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਾਂ 'ਤੇ PM ਮੋਦੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਦਿੱਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇ ਹੱਕ 'ਚ ਡਟੇ ਦਿਲਜੀਤ ਦੁਸਾਂਝ ਗੜ੍ਹਾ ਦਾ ਕਬੀਰ ਪਾਰਕ ਬਣਿਆ ਬਦਹਾਲੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ, ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸੁਧਾਰ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ डीजीपी अनुराग धनखड़, एक साल पहले संभाला था पद, मचा हड़कंप ਸੰਸਦ ਦਾ ਮਾਨਸੂਨ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ; PM ਮੋਦੀ ਦੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਬਰਗਾੜੀ ਬੇਅਦਬੀ ਤੇ ਬਹਿਬਲਕਲਾਂ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ 'ਚ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਤਲਬ ਕੇਐੱਮਵੀ ਦੀ ਐੱਨਸੀਸੀ ਕੈਡੇਟ ਨੇ ਇੰਟਰ ਗਰੁੱਪ ਸਪੋਰਟਸ ਸ਼ੂਟਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ
You are currently viewing पाकिस्तान की बहू बनने से पहले राखी सावंत ने सनी देओल से की गुजारिश

पाकिस्तान की बहू बनने से पहले राखी सावंत ने सनी देओल से की गुजारिश

राखी सावंत ने पाकिस्तान में अपना तीसरा दूल्हा ढूंढ लिया है. उन्होंने खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि वो पाकिस्तान में रहने वाले टिकटॉकर डोडी खान से शादी करने जा रही हैं. अपनी शादी को लेकर राखी सावंत ने टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ की बातचीत में उनकी लव स्टोरी को पब्लिसिटी स्टंट कहने वालों पर निशाना साधा है और साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अगर वो गलती से पाकिस्तान में फंस जाती हैं, तो उन्हें विश्वास है कि सनी देओल आकर उन्हें बचा लेंगे.

हालांकि अगर डोडी खान, राखी को धोखा देते हैं या वो पाकिस्तान में कहीं फंस जाती हैं, तो उनके पास ‘प्लान बी’ भी तैयार है. राखी ने कहा कि वैसे तो मुझे पाकिस्तान में कोई चिंता नहीं है. यहां के लोग मुझे बहुत प्यार करते हैं. मैं उनकी होने वाली बहू हूं. मुझे तो वो सर आंखों पर बिठाएंगे. ढेर सारा प्यार देंगे. सानिया मिर्जा को भी तो ढेर सारा प्यार दिया था, मुझे भी देंगे. हां, लेकिन कहीं फंस गई, तो सनी पाजी (सनी देओल) तो है ना. सनी देओल सिर्फ फिल्मों में हैंड पंप उखाड़ेंगे क्या? अगर मैं पाकिस्तान में फंस गई, तो आप वहां आकर मुझे बचा लेना. सनी पाजी, अगर मैं कहीं फंस गई, तो आपको आना है पाकिस्तान. वैसे तो मेरे होने वाले शोहर बहुत अच्छे हैं, मुझे कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन अगर दिक्कत हुई. तो सनी देओल तो हैं ही.