Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing हार्दिक पंड्या बनेंगे कप्तान? चौंकाने वाला दावा

हार्दिक पंड्या बनेंगे कप्तान? चौंकाने वाला दावा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है. लेकिन इस बडे़ टूर्नामेंट से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म एक बड़ी टेशन बनी हुई है. रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से ही कोई बड़ी पारी नहीं खेली है, ऐसे में टीम में उनकी जगह पर भी सवाल उठ रहे हैं. वह फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं, इस सीरीज के पहले मैच में भी रोहित फ्लॉप रहे. रोहित शर्मा के लिए पिछले कुछ महीने इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी खराब रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह रन बनाने में नाकाम रहे थे, जिसके बाद उनके संन्यास की खबरें भी सामने आईं थीं.

हालांकि उन्होंने साफ कर दिया था कि वह खेलना जारी रखेंगे. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भी उनका बल्ला नहीं चला. वह 7 गेंदों पर सिर्फ 2 रन ही बना सके और अपना विकेट गंवा बैठे. इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगर रोहित सीरीज के बाकी 2 मैचों में भी फ्लॉप रहते हैं तो वह खुद चैंपियंस ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले सकते हैं. यानी रोहित शर्मा के लिए इंग्लैंड सीरीज के बाकी 2 मैच काफी अहम रहने वाले हैं.

इन मैचों में भी अगर रोहित रन नहीं बना पाते हैं तो वह बड़ा फैसला ले सकते हैं. वहीं, ये भी दावा किया जा रहा है कि रोहित बाहर होते हैं तो हार्दिक पंड्या इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं. हालांकि, फिलहाल शुभमन गिल भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान हैं. लेकिन हार्दिक पंड्या के पास कप्तानी का ज्यादा अनुभव हैं और वह कई बड़े मौकों पर टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं.