Business Khas

Latest news
भाजपा नारी शक्ति को उनका अधिकार दे रही है तो विपक्ष देश की आधी आबादी ਟੂ ਵੀਲਰ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੂ ਰਾਮ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਤੇ ਕੁਲਫੀਆਂ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਟੂ ਵੀਲਰ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੂ ਰਾਮ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਤੇ ਕੁਲਫੀਆਂ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਨਵੀਂ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ’ਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖ਼ਰੀਦ ਕਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗੱਲਬਾਤ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਸਰਗਰਮ ਭਾਗੀਦਾਰੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਚੁਕਾਈ ਸਹੁੰ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਅਤੇ ਜਨਾਨਾ ਜੇਲ੍ਹ ਦਾ ਕੀਤਾ ਨਿਰੀਖਣ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਤਹਿਤ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਉਣ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਸਾਈਕਲੋਥਾਨ ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਦੀ ਕਪਤਾਨੀ ਹੇਠ ਗੁਜਰਾਤ ਟਾਈਟਨਸ ਦੀ ਟੀਮ ਜਿੱਤ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲੋਕ ਮਸਲੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ 'ਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ 5 ਮਈ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ 
You are currently viewing जारा खान ने खरीदी 1.60 करोड़ रुपये की लग्जरी एसयूवी Mercedes GLS450

जारा खान ने खरीदी 1.60 करोड़ रुपये की लग्जरी एसयूवी Mercedes GLS450

नई दिल्ली, इस कंपनी के लग्जरी मॉडल खरीदते हैं। इसी कड़ी में भारत में रह रहीं ब्रिटिश एक्ट्रेस और सिंगर जारा खान ने भी नई एसयूवी मर्सिडीज जीएलएस 450 खरीदी है, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है। यह एसयूवी न केवल शानदार डिजाइन और फीचर्स से लैस है, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी धांसू हैं।आपको बता दें कि जारा खान बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस सलमा आगा की बेटी हैं और इन्होंने साल 2013 में अर्जुन कपूर के अपोजिट औरंगजेब फिल्म में डेब्यू किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने सिंगिंग और म्यूजिक वीडियोज पर ज्यादा फोकस किया और आज बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं। हाल ही में जारा खान को उनकी नई चमचमाती मर्सिडीज बेंज जीएलएस 450 के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया।

जारा खान की नई एसयूवी के बारे में बताएं तो Mercedes GLS450 एक फुलसाइज लग्जरी एसयूवी है, जो कि शानदार रोड प्रेजेंस और स्टाइलिश डिजाइन के लिए जानी जाती है। इस 7 सीटर एसयूवी को बड़ी फैमिली और लॉन्ग ट्रिप्स के लिए बेस्ट लग्जरी एसयूवी कहा जाता है। इसमें अल्ट्रा-लग्जरी इंटीरियर मिलता है, जो कि हाई-क्वॉलिटी मटीरियल्स और प्रीमियम फिनिश के साथ आता है।

मर्सिडीज बेंज जीएलएस 450 की पावर की बात करें तो इसे दो इंजन ऑप्शंस में पेश किया जाता है, जिनमें 3.0 लीटर 6 सिलिंडर M256M टर्बो पेट्रोल इंजन 375 एचपी की पावर और 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है और 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं, 3.0 लीटर 6-सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन 362 एचपी की पावर और 750 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। यह पावरफुल एसयूवी काफी वजनी भी है, लेकिन महज 6.1 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।