Business Khas

वैलेंटाइन डे पर नहीं जा पा रहे कहीं घूमने

इस समय सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम की चर्चा खूब हो रही है. फिल्म के गाने, वीडियो, सीन्स इंटरनेट पर यूजर्स खूब शेयर कर रहे हैं. वैलेंटाइन वीक पर फिल्म को मेकर्स ने रिलीज किया और इसका फायदा मूवी को मिल भी रहा है. हालांकि फिल्म को रि-रिलीज किया गया, लेकिन फिर भी युवाओं के बीच इसका क्रेज देखते ही बन रहा है. अगर आप किसी वजह से फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पा रहे हैं, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं.

अगर आपको 14 फरवरी को कहीं बाहर जाने का प्लान नहीं हैं. तो आप अपने पार्टनर के साथ घर बैठे सनम तेरी कसम देख सकते हैं. फिल्म आपको जियो सिनेमा पर मिल जाएगा और वह भी फ्री में. इसके अलावा फिल्म जी5 पर भी है, लेकिन इसके लिए आपके पास जी5 का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए. वहीं, एपल टीवी पर फिल्म को आप 129 रुपये देकर देख सकते हैं.