Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing फूड सेफ्टी विभाग ने जालंधर में पनीर के छह सैंपल लिए

फूड सेफ्टी विभाग ने जालंधर में पनीर के छह सैंपल लिए

जालंधर, पंजाब खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज जालंधर में खाने –पीने वाले पदार्थ बेचने वाले विभिन्न संस्थानों की जांच की। कमिश्नर फूड सेफ्टी पंजाब अभिनव त्रिखा के निर्देश पर सहायक कमिश्नर डा. हरजोत पाल सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकुल गिल के नेतृत्व में एक टीम ने मॉडल टाउन, जेपी नगर, बस्ती दानिशमंदा और बस्ती शेख इलाकों से पनीर के छह सैंपल एकत्र किए। इन नमूनों की मिलावट और अन्य गुणवत्ता मापदंडों के लिए जांच की जाएगी।

सहायक कमिश्नर डा. हरजोत पाल सिंह ने कहा कि इस तरह की जांच भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने खाद्य एवं पीने वाले पदार्थ व्यवसाय से जुड़े लोगों से अपील की कि वे उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य उत्पाद ही बनाए एवं बेचे जाएं।

उन्होंने कहा कि ये प्रयास क्षेत्र में डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नियमित जांच और खाद्य सुरक्षा मानकों के सख्त क्रियान्वयन का उद्देश्य आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विभाग ने लोगों को मानक एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य उत्पादों के बारे में जागरूक किया तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की।