गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों को उनकी भांजी आरती सिंह ने फर्जी बताया है. उन्होंने कहा कि दोनों का रिश्ता मजबूत है और ये सब गॉसिप्स हैं. शादी को 37 साल हो चुके हैं.
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लकेर कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स पर दावा किया जा रहा है कि वह तलाक ले सकते हैं. दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. अब इन अफवाहों पर फैमिली सदस्य का रिएक्शन सामने आया है. ये कोई और नहींबल्कि गोविंदा की भांजी और कॉमेडिन कृष्णा की बहन आरती सिंह हैं. आरती सिंह ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘न्यूज 18’ से एक्सक्लूसिव बातचीत की और इन अफवाहों को सिरे से खारिज की. आरती ने इन्हें आधारहीन और बकवास खबरें बताया.
