Business Khas

Latest news
ਕੁੰਗਫੂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਗਰਭਵਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸਾੜੀ ਗਈ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ; ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦੁੱਧ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਬੋਰਡਿੰਗ ਪਾਸ ਤੱਕ, 1 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਬਦਲ ਰਹੇ ਹਨ ਇਹ 5 ਨਿਯਮ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਟੀ ਵਿਦਆਰਥੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਸੱਥ ਸੰਸਥਾਂ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਤਾਓ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਸਸਪੈਂਸ ਖ਼ਤਮ ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਗ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਕੀਤਾ ਜਬਰ-ਜ਼ਨਾਹ 50 KM ਪ੍ਰਤੀ ਘੰਟਾ ਦੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਤੂਫਾਨ, ਚਾਰ ਦਿਨ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਂਹ ਭਾਈ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਮ ਪੀ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ ਸਿੱਖ਼ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਹਾਲ ਚਾਲ ਪਤਾ ਕਰਨ ਪੁਹੰਚੇ US Open ਦੇ ਸੈਮੀਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਦੀ ਜੋੜੀ ਦਾ ਧਮਾਲ ਵੰਦੇ ਮਾਤਰਮ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਿੰਤਾ, ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੌਂਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ
You are currently viewing डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी नागरिकता देने के लिए नया वीजा ला सकते

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी नागरिकता देने के लिए नया वीजा ला सकते

अमेरिका, पद संभालते ही उन्होंने कई अहम आदेश जारी कर दिए हैं. हाल ही में अमेरिका से गैर-नागरिक जो अवैध तरीके से अमेरिका में घुस आए थे उनका पलायन हुआ. अब खबर है कि डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी नागरिकता देने के लिए नया वीजा ला सकते हैं. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निवेशकों को लुभाने के लिए बड़ा प्लान बनाया है. इस प्लान के तहत वो लोगों को गोल्ड कार्ड वीजा दे सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा प्लान.

डोनाल्ड ट्रंप ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अमेरिका में नए वीजा को जगह दे सकते हैं. डोनाल्ड ट्रंप लोगों को 50 लाख डॉलर यानि 45 करोड़ में गोल्ड कार्ड वीजा दे सकते हैं. ये गोल्ड कार्ड वीजा अमेरिका में 35 साल पुराने निवेशक वीजा की जगह ले सकता है. ट्रंप ने इस प्लान का ऐलान करते हुए कहा कि इस तरह अमेरिका की सिटिजनशिप लेने वाले लोग भी अमीर और सफल हो जायेंगे और वो यहां टैक्स का भुगतान भी करेंगे. इसके अलावा निवेशक वीजा से अमेरिका में बिजनेस करने वाले लोगों को रोजगार भी देंगे.

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक के मुताबिक, ‘गोल्ड कार्ड’ दो हफ्ते में पुराने EB-5 वीजा की जगह ले लेगा. EB-5 वीजा को विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए लाया गया था. ये खास तरह का वीजा उन लोगों के लिए है जो किसी अमेरिकी कंपनी में करीब 10 लाख डॉलर या उससे ज्यादा का निवेश करते हैं और कम से कम 10 लोगों को नौकरी देते हैं. यही गोल्ड कार्ड अब ग्रीन कार्ड, या स्थायी कानूनी निवास प्रमाण पत्र भी होगा. इस कार्ड की खासियत ये है कि इसमें धोखाधड़ी नहीं पाएगी और ऐसे मामलों में कमी आएगी. ट्रंप सरकार ने एक करोड़ गोल्ड कार्ड बेचने की योजना बनाई है.