Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing 10 महीने तक उड़ता है? पेड़ पर भी नहीं बैठता, आसमान ही खाता और सोता है

10 महीने तक उड़ता है? पेड़ पर भी नहीं बैठता, आसमान ही खाता और सोता है

इस धरती पर कई ऐसे जीव हैं, जिनके खासियत जानने के बाद हैरानी होती है. आज हम आपको एक ऐसे ही पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आकाश में ही खाता है, आकाश में ही सोता है और लगातार 10 महीने तक उड़ सकता है. अब आप सोच रहे होंगे कि उस पक्षी का नाम क्या है, ऐसे में बता दें कि आकाश में खाने-पीने और सोने वाले रहस्यमयी पक्षी का नाम ‘कॉमन स्विफ्ट’ हैशोध से पता चला है कि ये पक्षी लगातार 10 महीनों तक आकाश में उड़ सकते हैं. ऐसे पक्षी आमतौर पर यूरोप में पाए जाते हैं, जिसे कॉमन स्विफ्ट पक्षी के रूप में जाना जाता है.

यह पक्षी काफी हद तक फिंक जैसा दिखता है. यह पक्षी अपनी गति के साथ-साथ उड़ने की क्षमता के लिए भी प्रसिद्ध है. कई लोगों को आश्चर्य होता है कि यह पक्षी कैसे सोता है, जबकि यह लगातार 10 महीने तक उड़ने की क्षमता रखता है.  शोधकर्ताओं ने बताया है कि बहुत अधिक ऊंचाई पर जब ये पहुंच जाता है, तो वहां से धीरे-धीरे उतरते समय यह हल्की झपकी ले लेता है. इतना ही नहीं, तेज उड़ने वाला यह पक्षी आकाश में उड़ने वाले कीटों को पकड़ते हैं और खाते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन बता दें कि ये पक्षी उड़ते समय भी अपने पार्टनर से संबंध स्थापित कर लेते हैं. वैसे तो यह पक्षी 10 महीने तक बिना जमीन को छुए उड़ सकता है, लेकिन कभी-कभी खराब मौसम में यह तेज पक्षी जमीन पर आ जाता है.