Business Khas

Latest news
ਕੁੰਗਫੂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਗਰਭਵਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸਾੜੀ ਗਈ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ; ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦੁੱਧ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਬੋਰਡਿੰਗ ਪਾਸ ਤੱਕ, 1 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਬਦਲ ਰਹੇ ਹਨ ਇਹ 5 ਨਿਯਮ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਟੀ ਵਿਦਆਰਥੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਸੱਥ ਸੰਸਥਾਂ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਤਾਓ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਸਸਪੈਂਸ ਖ਼ਤਮ ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਗ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਕੀਤਾ ਜਬਰ-ਜ਼ਨਾਹ 50 KM ਪ੍ਰਤੀ ਘੰਟਾ ਦੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਤੂਫਾਨ, ਚਾਰ ਦਿਨ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਂਹ ਭਾਈ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਮ ਪੀ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ ਸਿੱਖ਼ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਹਾਲ ਚਾਲ ਪਤਾ ਕਰਨ ਪੁਹੰਚੇ US Open ਦੇ ਸੈਮੀਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਦੀ ਜੋੜੀ ਦਾ ਧਮਾਲ ਵੰਦੇ ਮਾਤਰਮ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਿੰਤਾ, ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੌਂਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ
You are currently viewing जेल में चर्च में भी इसाई और मुस्लिम समुदाय के लोगों से की बातचीत

जेल में चर्च में भी इसाई और मुस्लिम समुदाय के लोगों से की बातचीत

जालंधर, पंजाब अल्पसंख्यक कमिशन के चेयरमैन अब्दुल बारी सलमानी ने बुधवार को कपूरथला जेल का दौरा किया। रमजान उल मुबारक के पाक महीने को लेकर उनकी तरफ से यह दौरा किया गया। पिछले दिनों उन्होंने पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब को पत्र लिखते हुए पंजाब की अलग-अलग जेलों में बंद मुस्लिम कैदियों की सुविधाय को लेकर प्रबंध सुनिश्चित करने की डिमांड रखी थी। जिसके बाद उन्होंने यह अपना अधिकारिक रुप से दौरा किया। इस दौरान कपूरथला जेल के सुपरिडेंट सियामल ज्योति और अडिश्नल सुपरिडेंट विजय कुमार भी मौजूद रहे, जिन्होंने उनका स्वागत किया और जेल के अंदर मुस्लिम कैदियों से मुलाकात भी की। उन्होने बताया कि कपूरथला जेल में 85 पुरष और 4 महिला कैदी है जिनमें से कई पंजाब, यूपी, बिहार और नाइजिरया के रहने वाले है जिन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत रखा गया है। इस दौरान उन्होंने जेल के अंदर चर्च में भी लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की।

अब्दुल बारी सलमानी ने मुस्लिम कैदियों को रमजान महीने में रोजे रखने के साथ इस जेल से सजा पूरी कर एक नेक इंसान बनकर बाहर निकलने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जेल में मुस्लिम कैदियों के लिए जेल प्रशासन की तरफ से बेहतर इंतजाम किए गए है। उन्हें खुशी है कि पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन कीत रफ से कैदियों के जो धार्मिक अधिकार है उनकी रक्षा की जा रही है। कैदियों को सुबह सहरी और इफ्तारी में भोजन की इजाजत के साथ पांच वक्त की नमाज और रात को तराबीह की नमाज के लिए भी विशेष सुविधा ती जा रही है। इस दौरान कैदियों ने अपनी कुछ डिमांड भी उन्हें जिस पर उन्होंने अाश्वासन दिया कि वह सरकार से बात कर वह डिमांड भी पूरी करने की कोशिश करेंगे। गौर है कि चेयरमैन अब्दुल बारी सलमानी की तरफ से अाने वाले दिनों में पंजाब की सभी जेलों का दौरा किया जाए।