Business Khas

Latest news
ਅਸ਼ਵਨੀ ਵਰਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਬੈਠੈ ਹੋਏ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ: ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ
You are currently viewing बॉयफ्रेंड के घर के बाहर सड़ रही शादीशुदा गर्लफ्रेंड की लाश,ग्रामीण और परिजन अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

बॉयफ्रेंड के घर के बाहर सड़ रही शादीशुदा गर्लफ्रेंड की लाश,ग्रामीण और परिजन अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

बिहार के मुजफ्फरपुर में मनीषा कुमारी नाम की महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था. वह शादीशुदा थी. आरोप है कि बाबुल राय नामक युवक से मनीषा का अफेयर था. इसी कारण वो पति से भी अलग हुई थी. अब मनीषा का शव बाबुल के घर के बाहर तीन दिन से रखा हुआ है. गांव वाले उसका अंतिम संस्कार नहीं होने दे रहे. उनका कहना है कि बाबुल ही मनीषा का अंतिम संस्कार करेगा. साथ ही उसकी गिरफ्तारी की भी वो मांग कर रहे हैं.घटना के बाद से बाबुल और उसके परिजन फरार हैं. जानकारी के मुताबिक, 9 मार्च की सुबह मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना क्षेत्र के मल्लाह टोला में मनीषा कुमारी (30) का शव उसके मायके में फंदे से लटका मिला था. मृतका अपनी 7 साल की बेटी के साथ अकेले रहती थी. उसकी बेटी ने ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और एक दूर के रिश्तेदार को सौंप दियाग्रामीणों का कहना है कि मनीषा का अपने पति से झगड़ा चल रहा था और वह समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र के गंगोरा गांव निवासी बाबुल राय के साथ प्रेम प्रसंग में थी.

ग्रामीणों के मुताबिक, बाबुल के कारण ही मनीषा की शादी टूटी और पति से कोर्ट में मुकदमा चल रहा था. कुछ ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि मनीषा के पति ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाया हो सकता है.