Business Khas

You are currently viewing कंगना रनौत ने कुणाल कामरा को लगाई फटकार, कहा- कौन हैं ये लोग

कंगना रनौत ने कुणाल कामरा को लगाई फटकार, कहा- कौन हैं ये लोग

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मंगलवार को उस विवाद पर कमेंट किया जो कॉमेडियन कुणाल कामरा ने हाल ही में किया है। कुणाल द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में मजाक करने के बाद विवाद पैदा हो गया। कंगना रनौत ने कुणाल कामरा को फटकार लगाई है। इससे उनके जख्म भी हरे हो गए हैं क्योंकि जब BMC ने उनका ऑफिस तोड़ा था तो कुणाल ने इसका भी मजाक बनाया था। इस बारे में बात करते हुए समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘वो मेरा मजाक उड़ा रहे थे, मेरे साथ जो हुआ था वो गैरकानूनी था, इनके साथ जो हुआ कानूनी तरीके से हुआ।

आप कोई भी हो, किसी का अपमान करना… एक इंसान के लिए उसकी इज्जत ही सब कुछ है चाहे आप सरकार देखिए या सत्ता देखिए।’उन्होंने आगे कहा, ‘आप कॉमेडी के नाम पर उनकी इज्जत उछाल रहे हैं। उनकी बुराई कर रहे हैं। उनके काम को नजरअंदाज कर रहे हैं। शिंदे जी कभी किसी जमाने में रिक्शा चलाते थे। आज वो अपने दम पर हैं? इनके खुद के क्या प्रमाण हैं? कौन हैं ये लोग जो जिंदगी में कुछ कर नहीं पाए। मैं कहती हूं कि अगर वो कुछ लिख सकें तो। ये साहित्य में कुछ क्यों नहीं लिखते हैं? कॉमेडी के नाम पर गाली गलोच करते हैं।’