जालंधर, शहर में आए दिन ही लगातार अवैध ढंग से निर्माण का कार्य कहीं ना कहीं देखने को मिल ही जाता है वहीं शहर के मेयर लगातार इन अवैध कर रहे निर्माण पर शक्ति से करवाई कर रहे हैं अशोक नगर में शहनाई पैलेस के सामने का आया है। शहनाई पैलेस के सामने अवैध रूप से दो मंजिला कामर्शियल कांप्लैक्स बन रहा है। इसकी कई बार शिकायत हुई। शिकायत के आधार पर इस निर्माण की चैकिंग करवाई गई, जिसमें इसे अवैध पाया गया।
बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों की टीम ने इसकी रिपोर्ट एमटीपी, एडिशनल कमिश्नर और कमिश्नर को सौंपी। जिसके बाद इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई के आदेश दिए गए। इस आदेश के बाद बिल्डिंग ब्रांच की तरफ से नोटिस जारी किया गया और कार्ऱवाई की चेतावनी दी गई है। हालांकि कार्रवाई में देरी के कारण इलाके के लोगों ने कमिश्नर से मांग की है कि जल्द ही इस पर एक्शन लिया जाए। उधर, छुट्टियों के कारण इस अवैध कामर्शियल कांप्लैक्स का निर्माण काम जोरों से शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस अवैध निर्माण पर कभी भी कार्रवाई हो सकती है, लेकिन कार्रवाई में देरी को देखते हुए शिकायतकर्ता ने फिर से नगर निगम के कमिश्नर से मांग की है। आपको बता दें अवैध निर्माण के चलते नगर निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ता है। उधर, एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा ने कहा है कि निगम के पास कई काम हैं, इस पर कार्रवाई जल्द होगी।
