Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing नकोदर हलके के चार सरकारी स्कूलों में 7.24 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण

नकोदर हलके के चार सरकारी स्कूलों में 7.24 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण

नकोदर/जालंधर,  विधायक इंद्रजीत कौर मान ने आज राज्य सरकार की पहल ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत गांवों मुंध, सैदपुर कोटला और नंगल जीवन के सरकारी स्कूलों में 7.24 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों को समर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि पंजाब शिक्षा क्रांति सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों को आधुनिक बुनियादी ढांचा और सुविधाएं प्रदान करके अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा देने के योग्य बना रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उठाए गए क्रांतिकारी कदमों से इन स्कूलों के विद्यार्थियों और अध्यापकों का मनोबल बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब के सरकारी स्कूलों में डिजिटल तरीके से शिक्षा देने के साथ-साथ सोलर पैनल, बस सुविधा, सुरक्षा गार्ड, कैंपस मैनेजर समेत सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा, शिक्षकों के शिक्षण कौशल को और बेहतर बनाने के प्रयास भी किए जा रहे है ताकि विद्यार्थियों को समय पर शिक्षा प्रदान की जा सके।