Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing बारिश से भयंकर बर्बादी, कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बारिश से भयंकर बर्बादी, कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है. शुक्रवार सुबह-सुबह आई तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं जलभराव और ट्रैफिक जाम ने मुसीबतें भी बढ़ा दी हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 1 मई से 4 मई तक दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में तेज़ आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

प्री-मानसून गतिविधियों के चलते तापमान में गिरावट की उम्मीद है, जिससे गर्म हवाओं से राहत मिलेगी. हालांकि मई के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस महीने सामान्य से अधिक तापमान और कई क्षेत्रों में लू चलने की संभावना बनी रहेगी. लिहाजा, लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन अलर्ट को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.