14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। युवा क्रिकेटर ने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी ने युवा वैभव को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। बता दें कि पीएम मोदी इस समय बिहार दौरे पर हैं। पटना एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की जानकारी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। मेरी तरफ से उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में बहुत जल्द मशहूर हुए। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने केवल 14 की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया। राजस्थान रॉयल्स ने उन पर भरोसा जताया और आईपीएल 2025 में सात मैचों में खेलने का मौका भी दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने फ्रेंचाइजी के विश्वास को कायम रखते हुए 7 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 252 रन बनाए। वैभव अपनी तूफानी पारी के लिए पहचाने जाने लगे।
वैभव सूर्यवंशी ने पटना एयरपोर्ट पर PM मोदी से की मुलाकात
- Post author:businesSsKhas
- Post published:May 30, 2025
- Post category:ਖੇਡ ਸੰਸਾਰ / ਦੇਸ਼
