Business Khas

You are currently viewing मैनहैटन में बंदूकधारी ने ऑफिस बिल्डिंग में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, 5 की मौत

मैनहैटन में बंदूकधारी ने ऑफिस बिल्डिंग में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, 5 की मौत

न्यूयॉर्क सिटी के मैनहैटन इलाके में सोमवार शाम एक भीषण फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें एक न्यूयॉर्क पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई. इस हमले में कई अन्य घायल हुए हैं. घटना एक 44-मंजिला ऑफिस बिल्डिंग में हुई, जहां Blackstone और NFL का हेडक्वार्टर स्थित हैं. पुलिस के मुताबिक, 27 साल के शेन तामुरा नाम के एक शख्स सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बिल्डिंग में घुसा और राइफल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बंदूकधारी नेवाडा के लास वेगास का रहने वाला बताया जा रहा है. NYPD कमिश्नर जेसिका डिश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुष्टि की, “फिलहाल, सीन को कंटेन कर लिया गया है और अकेले शूटर को न्यूट्रलाइज़ किया जा चुका है.”