Business Khas

You are currently viewing बेकाबू हो रहे यूपी में सोने के भाव, जानें क्या भाव मिल रहा 22 कैरेट गोल्ड?

बेकाबू हो रहे यूपी में सोने के भाव, जानें क्या भाव मिल रहा 22 कैरेट गोल्ड?

रक्षा बंधन आने वाला है. ऐसे में सावन की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार से सोना चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है. 3 अगस्त को बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमत में इजाफा हुआ है. जबकि चांदी के भाव में भी उतार-चढ़ाव देखा गया. ऐसे में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश में सोने के ताजा रेट क्या है?

यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 3अगस्त को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) ₹98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं, 22 कैरेट सोना आज ₹93,900 है. चांदी की कीमत आज ₹1,23,000 प्रति किलोग्राम है. कल 1,23,000 प्रति किलोग्राम था.

जानकारों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से जिस तरह लगातार सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. उससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही सोने के भाव 95000 रुपये के करीब हो सकता है. हालांकि, उतार चढ़ाव उसके बाद भी बना रहेगा.