क्या आपको इस बात की जानकारी है कि आपके पीएफ खाते में कितना पैसा है? आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने पैसे डालती है या नहीं? आपको ईपीएफओ से पीएफ पर ब्याज मिल रहा है या नहीं? अक्सर लोगों के मन में ऐसे सवाल होते हैं। लेकिन जागरुकता के अभाव में वे इन सवालों का जवाब नहीं जान पाते। अधिकतर लोगों को यह नहीं पता कि पीएफ खाते का बैलेंस कैसे चेक करें। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिनसे आप चुटकियों में अपने पीएफ खाते का बैलेंस जान सकते हैं।
यह पीएफ बैलेंस जानने का सबसे आसान तरीका है। अगर आपका मोबाइल नंबर आपके UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) के साथ रजिस्टर्ड है, तो आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर जानकारी पा सकते हैं।
