नई दिल्ली, बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से जुड़े मानहानि केस में IRS अधिकारी समीर वानखेडे को झटका लगा है.
अदालत ने समीर वानखेडे से अपनी याचिका में संशोधन करने को कहा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर वानखेडे की याचिका की गंभीरता पर सवाल उठाए हैं. जस्टिस कौरव ने इस मामले में सवाल पूछा कि दिल्ली में ही क्यों मुकदमा दायर किया गया?
समीर वानखेड़े के वकील ने हाईकोर्ट से ‘पासओवर’ मांगा है. बता दें, सभी मामले की सुनवाई के बाद करने की गुजारिश के लिए ‘पासऑवर’ मांगा जाता है. वानखेड़े के वकील ने मुकदमे में संशोधन के लिए समय मांगा. दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े के वकील के अनुरोध स्वीकार भी कर लिया है. हाईकोर्ट ने कहा कि, ‘आप अपनी अर्जी दाखिल कर सकते हैं’. अब दिल्ली हाईकोर्ट की रजिस्ट्री सुनवाई की अगली तारीख बताएगी.
