Business Khas

Latest news
रमन जैन ने सुशील कुमार रिंकू व सरदार अमरजीत सिंह अमरी का किया सम्मान राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर 18 अगस्त को करेंगे जालंधर का दौरा ਮੀਰੀ-ਪੀਰੀ ਖਾਲਸਾ ਮਾਰਚ ਤੋਂ ਵਾਪਸੀ ਮੌਕੇ 11 ਸਾਲਾ ਬੱਚੀ ਦੀ ਨਿਕਲੀ ਲਾਟਰੀ ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਨੇ ਮੁੜ ਫੜੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ‘ਚ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਤਿੰਨ ਬੱਚੇ : ਜਥੇਦਾਰ ਗੜਗੱਜ  ਸਮ੍ਰਿਤੀ ਈਰਾਨੀ ਅਤੇ ਅਨੁਰਾਗ ਠਾਕੁਰ ਦੀ ਵਾਪਸੀ! ਸਰਕਾਰੀ ਐਲੀਮੈਂਟਰੀ ਸਕੂਲ ਚੱਕ ਹਕੀਮ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ 80ਵਾਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਾ ਦਿਹਾੜਾ 20 ਸਾਲ ਦੀ ਬੱਕਰੀ ਕਟੋਰੀ ਦੀ ਮੌਤ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਨੇ ਛਪਵਾਏ ਕਾਰਡ, 600 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਰਵਾਇਆ ਤੇਰ੍ਹਵੀਂ ਦਾ ਭੋਜ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ 150 ਟਾਂਕੇ ਲੱਗੇ, ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਤੇ ਹਵਾਰਾ ਦੀ ਪੈਰੋਲ ਲਈ 21 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਸੱਦਾ
You are currently viewing माता प्रसाद पांडे को लखनऊ में रोका गया

माता प्रसाद पांडे को लखनऊ में रोका गया

उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद शांति है. शहर में भारी सुरक्षाबल की तैनाती है. इस बीच सूबे की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल स्थिति का जायजा लेने आज बरेली जाने वाला था, जिसे प्रशासन ने अनुमति नहीं दी. लखनऊ में माता प्रसाद पांडे के आवास के बाहर पुलिस तैनात की गई है. पीजीआई थाना की ओर से बरेली न जाने का नोटिस दिया गया है. साथ ही जियाउर्रहमान बर्क के निवास को पुलिस ने घेर लिया है. हाउस अरेस्ट जैसी स्थिति हो गई है. उन्हें भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है.

बरेली जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू है, जिसके तहत किसी भी बाहरी व्यक्ति, अन्य सामाजिक संगठन या फिर जनप्रतिनिधि को बरेली की सीमा में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना एंट्री नही दी जाएगी. पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जिले की साम्प्रदायिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम को जिले की सीमा में ही रोकने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए.