Business Khas

Latest news
ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਗੜਾ ਵਿਖੇ ਖਾਲਸੇ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ ਸ਼ਰਧਾ ਪੂਰਵਕ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਬੇਅਦਬੀ ਸਬੰਧੀ ਸੋਧ ਬਿੱਲ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਪਾਸ ਹੋਣ ਤੇ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜੋਰਦਾਰ ਸਵਾਗਤ ਖ਼ਾਲਸਾ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਸਹਿਜੋਗ ਦੇਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ  ਸ. ਭੂਪਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਅਤੇ ਡਾ. ਜਗਜੀਤ ਕੌਰ ਬਜਾਜ ਨੇ 36ਵੀਂ ਵਿਆਹ ਦੀ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ਖੁਸ਼ੀ-ਖੁਸ਼ੀ ਮਨਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਮਹਿਰੋਂ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਘਿਰੇ ਭਾਰਤੀ ਕ੍ਰਿਕਟ ਵਿੱਚ ਇਸ ਵੇਲੇ 15 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਖਿਡਾਰੀ ਵੈਭਵ ਸੂਰਿਆਵੰਸ਼ੀ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਚੋਣਾਂ ਸਬੰਧ ’ਚ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰ ਇਕੱਠ ਦੌਰਾਨ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੀਟਿੰਗ ’ਚ ਅਹਿਮ मजदूरों को 5 किलोग्राम के एफ.टी.एल. एल.पी.जी. सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए ਖ਼ਾਲਸਾ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਸਰਦਾਰੀਆ ਟਰੱਸਟ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਯੂਥ ਕਲੱਬ ਦਸਤਾਰਾਂ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਜਾਣਗੇ 13ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਦੁਪਹਿਰ ਦੇ 2...
You are currently viewing युद्ध नशे के विरूद्ध; कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में 11 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया

युद्ध नशे के विरूद्ध; कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में 11 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया

जालंधर, पंजाब सरकार द्वारा ‘नशे के विरूद्ध’ युद्ध के तहत आज जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में 11 स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से स्थानीय भारगो कैंप में ऑपरेशन का नेतृत्व किया, ने कहा कि कमिश्नरेट के तहत 11 विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर ए.सी.पी. रैंक के अधिकारियों की देखरेख में यह सर्च ऑपरेशन चलाया। । उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान शहर के ऐसे स्थानों की सघन जांच की गई, जहां नशे बेचने की शिकायतें मिल रही थी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उदेश्य शहर से नशे को खत्म करना है, जिसके तहत कमिश्नरेट पुलिस सड़कों पर नशे की तस्करी को रोककर नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने पर फोकस कर रही है।।

नशे की बुराई को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट नशे को खत्म करने और समाज को इस बुराई से मुक्त करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा और नशे के सौदागरों को कोई रियायत नहीं देते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध ‘ मुहिम का समर्थन करें, ताकि एकजुटता के साथ नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने अपने आस-पास नशीले पदार्थ बेचने की गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी