Business Khas

You are currently viewing RBI के फैसले के बाद जानिए कितनी कम हो जाएगी आपकी होम लोन EMI?

RBI के फैसले के बाद जानिए कितनी कम हो जाएगी आपकी होम लोन EMI?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती करते हुए इसे घटाकर 5.25% कर दिया है. यह फैसला 3 से 5 दिसंबर तक चली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में लिया गया और इसका एलान 5 दिसंबर को RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने किया. इस कदम का सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा, क्योंकि आने वाले दिनों में होम लोन, ऑटो लोन और अन्य रिटेल लोन सस्ते हो जाएंगे. रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर RBI, बैंकों को कर्ज देता है.

रेपो रेट में कटौती का मतलब है कि बैंकों को सस्ता लोन मिलता है और वे इस लाभ को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं. इसी वजह से बाजार में सभी कर्ज उत्पाद 0.25% तक सस्ते हो जाएंगे.