Business Khas

Latest news
रमन जैन ने सुशील कुमार रिंकू व सरदार अमरजीत सिंह अमरी का किया सम्मान राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर 18 अगस्त को करेंगे जालंधर का दौरा ਮੀਰੀ-ਪੀਰੀ ਖਾਲਸਾ ਮਾਰਚ ਤੋਂ ਵਾਪਸੀ ਮੌਕੇ 11 ਸਾਲਾ ਬੱਚੀ ਦੀ ਨਿਕਲੀ ਲਾਟਰੀ ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਨੇ ਮੁੜ ਫੜੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ‘ਚ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਤਿੰਨ ਬੱਚੇ : ਜਥੇਦਾਰ ਗੜਗੱਜ  ਸਮ੍ਰਿਤੀ ਈਰਾਨੀ ਅਤੇ ਅਨੁਰਾਗ ਠਾਕੁਰ ਦੀ ਵਾਪਸੀ! ਸਰਕਾਰੀ ਐਲੀਮੈਂਟਰੀ ਸਕੂਲ ਚੱਕ ਹਕੀਮ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ 80ਵਾਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਾ ਦਿਹਾੜਾ 20 ਸਾਲ ਦੀ ਬੱਕਰੀ ਕਟੋਰੀ ਦੀ ਮੌਤ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਨੇ ਛਪਵਾਏ ਕਾਰਡ, 600 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਰਵਾਇਆ ਤੇਰ੍ਹਵੀਂ ਦਾ ਭੋਜ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ 150 ਟਾਂਕੇ ਲੱਗੇ, ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਤੇ ਹਵਾਰਾ ਦੀ ਪੈਰੋਲ ਲਈ 21 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਸੱਦਾ
You are currently viewing शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए चौक का नवीनीकरण किया : मोहिंदर भगत

शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए चौक का नवीनीकरण किया : मोहिंदर भगत

जालंधर, शहर के प्रमुख गुरू नानक मिशन चौक, जिसे नया लुक दिया गया है, उसे आज पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर विनीत धीर और पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली द्वारा जनता को समर्पित किया गया। इस मौके पर सीनियर ‘आप’ नेता नितिन कोहली भी मौजूद रहे।

इस मौके पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री, मेयर और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शहर भर के प्रमुख चौकों और चौराहों के नवीनीकरण के लिए एक विशेष पहल शुरू की गई है। इस मुहिम के तहत कई चौकों का पहले ही सौंदर्यीकरण और आधुनिक डिजाइनों के साथ कायाकल्प किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि इन अपग्रेड किए गए चौकों के लंबे समय तक रख-रखाव को सुनिश्चित करने के लिए कई निजी संस्थाओं को भी शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि नवीनीकृत चौक न केवल यात्रियों को ताजगी भरा और सुहावना दृश्य प्रदान करेगा बल्कि शहर की सुंदरता बढ़ाने में भी योगदान देगा।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर नगर निगम की नवीनीकरण मुहिम की अगुवाई करने के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर निगम की सक्रिय भूमिका ने शहर की दशा और दिशा को और बेहतर बनाया है। उन्होंने अधिकारियों को इन चौकों के रख-रखाव की नियमित निगरानी करने और इस कार्य के लिए जिम्मेदार सहयोगी संगठनों के साथ तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इन चौकों की सुंदरता आने वाले वर्षों तक बरकरार रहे।

उन्होंने आगे कहा कि शहरवासियों को जल्द ही कई अन्य चौकों का बड़े पैमाने पर बदला हुआ स्वरूप देखने को मिलेगा, जिससे जालंधर को एक नयी और आधुनिक लुक मिलेगी।