Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित
You are currently viewing लोकसभा में किस मुद्दे पर बढ़ गई बात

लोकसभा में किस मुद्दे पर बढ़ गई बात

नई दिल्ली, संसद के बजट सत्र में लोकसभा में मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही के दौरान हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने मंगलवार को लद्दाख सीमा विवाद का मुद्दा उठाया, जबकि चेयर की ओर से बार-बार सिर्फ ‘प्रामाणिक सोर्स’ पेश करने की बात कही गई।

विपक्षी सांसदों ने भारत-चीन मुद्दे पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर हमला जारी रखा। इसके साथ ही विपक्षी सांसदों ने चेयर के फैसलों का विरोध जारी रखा और मांग की कि विपक्ष के नेता को इस मुद्दे पर बोलने की इजाजत दी जाए। विपक्षी सदस्य पोडियम में चेयर के करीब पहुंच गए।

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान चेयर पर कृष्ण प्रसाद तेन्नटी मौजूद थे। राहुल गांधी के भाषण को लेकर इंडिया ब्लॉक के सांसदों और ट्रेजरी बेंच के सांसदों के बीच तीखी बहस के बीच, चेयरपर्सन कृष्णा प्रसाद तेन्नटी ने एक सांसद को चेयर को ‘यार’ कहकर संबोधित करने पर फटकार लगाई। तेन्नटी ने कहा कि यह यार क्या है? आप चेयर को यार कहकर संबोधित नहीं कर सकते। यह संसद है, यह लोकसभा है, आप चेयर को ऐसे संबोधित नहीं कर सकते। चेयर ने कहा कि मैंने नेता प्रतिपक्ष से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने के लिए बार-बार रिक्वेस्ट की।