Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing शीतल जल की छबीलें लगाई जाएंगी:- एड दविंदर लुबाना डिंपी

शीतल जल की छबीलें लगाई जाएंगी:- एड दविंदर लुबाना डिंपी

जालंधर, पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के दिशा-निर्देशों के अनुसार तथा भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में महाराजा रणजीत सिंह जी की पुण्यतिथि (बरसी) के अवसर पर जालंधर शहर की चारों विधानसभा क्षेत्रों में मंडल स्तर पर मीठे शीतल जल की छबीलें लगाई जाएंगी।

इस संबंध में दविंदर लुबाना डिंपी भाजपा प्रवक्ता, जिला भाजपा की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा कार्यकारिणी अध्यक्ष दविंदर भारद्वाज के मार्गदर्शन में यह सेवा कार्य आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं आम जनता को मीठा शीतल जल वितरित करेंगे।

भाजपा नेताओं दविंदर लुबाना डिंपी ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह जी केवल पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे भारत के इतिहास के महान शासकों में से एक थे। उन्होंने अपने शासनकाल में सभी धर्मों, जातियों और वर्गों को समान सम्मान दिया तथा न्याय, भाईचारे, सामाजिक समरसता और जनकल्याण पर आधारित आदर्श शासन स्थापित किया। उनका शासन सुशासन, सुरक्षा, धार्मिक सहिष्णुता और लोकहितकारी नीतियों का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है और ऐसे समय में महाराजा रणजीत सिंह जी के आदर्शों एवं उनके सुशासन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। पंजाब को पुनः विकास, सामाजिक सौहार्द, कानून व्यवस्था और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले नेतृत्व की जरूरत है। महाराजा रणजीत सिंह जी का जीवन और उनका शासन आज भी समाज एवं राजनीतिक नेतृत्व के लिए प्रेरणास्रोत है।

दविंदर लुबाना डिंपी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन सेवा कार्यक्रमों में भाग लें तथा महाराजा रणजीत सिंह जी की पुण्य स्मृति में समाज सेवा के इस कार्य को सफल बनाएं।