Business Khas

Latest news
भूर मंडी में 58वां वार्षिक जागरण श्रद्धा और भक्तिभाव से संपन्न, सरबजीत सिंह मक्कर विशेष तौर पर पहुंच... ਜਲੰਧਰ ਨੌਰਥ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ, ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੇਰੂ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਮੋਹਿੰਦਰ ਭਗਤ ਨੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਪੱਛਮੀ ’ਚ 93 ਲੱਖ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਰੱਖਿਆ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਗਟ ਉਤਸਵ ਸਬੰਧੀ ਇਲਾਕੇ ’ਚ 23 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਕੱਢੀ ਜਾਵੇਗੀ ਸ਼ੋਭਾ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ 10 ਸਾਲ ਜੇਲ੍ਹ; ਨਹੀਂ ਮਿਲੇਗੀ ਜ਼ਮਾਨਤ : ਹਰਸਿਮਰਤ ਬਾਦਲ ED ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਪੁਲੀਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਤਲਬ गांव आलमपुर बक्का में करवाया नुक्कड़ नाटक, नशों के बुरे प्रभावों से करवाया जागरूक भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव संबंधी बस्तिआत इलाके में 23 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभा यात... ਪੈਟਰੋਲ-ਡੀਜ਼ਲ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ 'ਚ ਵੱਡਾ ਵਾਧਾ, ਜਨਤਾ 'ਤੇ ਪਈ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੀ ਮਾਰ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਦੀ ਮਾਰ: ਮੰਡੀਆਂ 'ਚ ਪਿਆ ਝੋਨਾ ਭਿੱਜਿਆ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਵਧੀ ਚਿੰਤਾ
You are currently viewing पंजगोत्रा बिरादरी के वार्षिक हाड़ मेले पर पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने दी शुभकामनाएं

पंजगोत्रा बिरादरी के वार्षिक हाड़ मेले पर पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने दी शुभकामनाएं

जालंधर, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पंजगोत्रा बिरादरी के समस्त परिवारों को वार्षिक हाड़ मेले एवं कुलदेवता पूजन के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा, भाईचारे और समाज की एकता का प्रतीक है।

सुशील कुमार रिंकू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंजगोत्रा बिरादरी (कंडल गोत्र) का वार्षिक हाड़ मेला 29 जून को श्री सतगुरु कबीर जी महाराज के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर नव निर्माण बुआ दाती जी मंदिर, काला सिंघा रोड, नज़दीक पिंड चुगावा, जालंधर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने सभी पंजगोत्रा परिवारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिवार सहित इस पावन आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें, अपने कुलदेवताओं, बुआ जी एवं बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा समाज की एकता और सेवा की भावना को और मजबूत बनाएं।

रिंकू ने पंजगोत्रा निर्माण देव अस्थान सभा के अध्यक्ष श्री अशोक भगत, सचिव श्री राजिंदर कुमार, कोषाध्यक्ष श्री सतपाल एवं समस्त पदाधिकारियों और सेवादारों को इस भव्य धार्मिक आयोजन के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की सेवा और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, सहयोग और संस्कारों को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर हवन, ध्वजारोहण, कंजक पूजन, लंगर एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागी बनने की अपील की।

इस मोके पर सोसाइटी प्रधान श्री अशोक भगत जी सेक्टरी राजिंदर कुमार जी,कोषाध्यक्ष श्री सत्त पाल जी , जॉइंट कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल जी, उप चेयरमैन श्री राम लाल भगत जी, अमृत भगत जी, रिधम भगत जी की तरफ़ से आप सभी पंजगोत्रा परिवार वालो को हार्दिक निमंत्रण और आप सब का भारी योगदान देने के लिए आप सब का धन्यवाद करते है पंजगोत्रा निर्माण देव आस्थान सोसाइटी जालंधर पंजाब आपकी सेवा में सदैव उपस्थित हैं।