Business Khas

Latest news
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਇਲਾਜ ਲਈ ਬੈਂਗਲੁਰੂ ਰਵਾਨਾ ਹੋਟਲ ‘ਚੋਂ ਮਿਲੀਆਂ ਵਿਆਹੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਜੋੜੇ ਦੀਆਂ ਲਾਸ਼ਾਂ ਅਮਰੀਕਾ ‘ਚ ਜਨਮੇ ਪੰਜਾਬੀ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗੀ ਨਾਗਰਿਕਤਾ, ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦਾ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ 6 ਐਨਰਜ਼ੀ ਡਰਿੰਕ ਬ੍ਰਾਂਡਾਂ ਨੂੰ ਨੋਟਿਸ; FSSAI ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ छह बार पेट्रोल-डीजल की कीमत कम चुका पाकिस्तान, नेपाल-श्रीलंका ने भी दी राहत ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ‘ਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ भारत-जापान में होगी बड़ी डील? PM मोदी-तकाइची की अहम बैठक सबसे ज़्यादा सवाल किस पर हैं, आरएसएस ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੰਡ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਅਤੇ ਵਕੀਲ ਭਾਈਚਾਰੇ ਲਈ ਨਾ ਪੂਰਾ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਘਾਟਾ : ਐਡਵੋਕੇਟ ਕਾਹਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਸਨਮਾਨ ਅਤੇ ਆਰਥਿਕ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ
You are currently viewing छह बार पेट्रोल-डीजल की कीमत कम चुका पाकिस्तान, नेपाल-श्रीलंका ने भी दी राहत

छह बार पेट्रोल-डीजल की कीमत कम चुका पाकिस्तान, नेपाल-श्रीलंका ने भी दी राहत

नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी गिरावट आई है। आज यह 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया। पिछले महीने इसकी कीमत में 21 फीसदी गिरावट आई। इस बीच कई देशों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती करके अपने लोगों को महंगाई से राहत देना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान ने लगातार छह बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती की है। श्रीलंका और नेपाल ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती की है।

नेपाल ने तेल की कीमतों में 17% तक की कटौती की है।

उसने कच्चे तेल की कीमत में गिरावट को देखते हुए यह कदम उठाया है। देश में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की एकमात्र आयातक और डिस्ट्रीब्यूटर सरकारी कंपनी नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन (NOC) ने पेट्रोल की खुदरा कीमतों में 9.2%, डीजल में 13.3% और कुकिंग गैस में 4.6% की कटौती की है।