Business Khas

Latest news
You are currently viewing पासपोर्ट महंगा, 1 जुलाई 2026 से बदल गए कई नियम, आपकी जेब पर सीधा असर

पासपोर्ट महंगा, 1 जुलाई 2026 से बदल गए कई नियम, आपकी जेब पर सीधा असर

जुलाई का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी और छोटू सिलेंडर की कीमत में कटौती हुई है। साथ ही देश की सबसे बड़ी प्राइवेट रिटेलर नयारा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी की है। साथ ही टैक्सपेयर्स के लिए भी यह महीना खास है क्योंकि आईटीआर-1 और आईटीआर-2 भरने की डेडलाइन 31 जुलाई है। एक नजर 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाले अहम बदलावों पर।

ईरान में शांति की उम्मीद में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। इसका असर पर भारत पर दिख रहा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है।

इस साल पहली बार रेट घटाए गए हैं। इसी के साथ 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में भी 13 रुपये की कटौती की गई है। इससे प्रवासी मजदूरों और छात्रों को फायदा होगा।