Business Khas

Latest news
रमन जैन ने सुशील कुमार रिंकू व सरदार अमरजीत सिंह अमरी का किया सम्मान राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर 18 अगस्त को करेंगे जालंधर का दौरा ਮੀਰੀ-ਪੀਰੀ ਖਾਲਸਾ ਮਾਰਚ ਤੋਂ ਵਾਪਸੀ ਮੌਕੇ 11 ਸਾਲਾ ਬੱਚੀ ਦੀ ਨਿਕਲੀ ਲਾਟਰੀ ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਨੇ ਮੁੜ ਫੜੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ‘ਚ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਤਿੰਨ ਬੱਚੇ : ਜਥੇਦਾਰ ਗੜਗੱਜ  ਸਮ੍ਰਿਤੀ ਈਰਾਨੀ ਅਤੇ ਅਨੁਰਾਗ ਠਾਕੁਰ ਦੀ ਵਾਪਸੀ! ਸਰਕਾਰੀ ਐਲੀਮੈਂਟਰੀ ਸਕੂਲ ਚੱਕ ਹਕੀਮ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ 80ਵਾਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਾ ਦਿਹਾੜਾ 20 ਸਾਲ ਦੀ ਬੱਕਰੀ ਕਟੋਰੀ ਦੀ ਮੌਤ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਨੇ ਛਪਵਾਏ ਕਾਰਡ, 600 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਰਵਾਇਆ ਤੇਰ੍ਹਵੀਂ ਦਾ ਭੋਜ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ 150 ਟਾਂਕੇ ਲੱਗੇ, ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਤੇ ਹਵਾਰਾ ਦੀ ਪੈਰੋਲ ਲਈ 21 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਸੱਦਾ
You are currently viewing रमन जैन ने सुशील कुमार रिंकू व सरदार अमरजीत सिंह अमरी का किया सम्मान

रमन जैन ने सुशील कुमार रिंकू व सरदार अमरजीत सिंह अमरी का किया सम्मान

जालंधर, उधम सिंह नगर स्थित अपने निवास स्थान पर रमन जैन जी द्वारा पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार रिंकू जी एवं प्रदेश सचिव सरदार अमरजीत सिंह अमरी जी के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर  उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेता अपनी कार्यकुशलता एवं अनुभव के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और सामूहिक नेतृत्व की भावना पर आधारित है। नई जिम्मेदारियों के साथ वरिष्ठ एवं सक्रिय नेताओं के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा पंजाब में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियान को नई गति मिलेगी।

इस दौरान सुशील कुमार रिंकू जी एवं सरदार अमरजीत सिंह अमरी जी ने सम्मान के लिए रमन जैन जी एवं उपस्थित सभी साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर पार्षद राजीव ढींगरा, पार्षद पति अमित सिंह संधा, पार्षद पति भगवंत प्रभाकर जी, खेल उद्योग संघ के कन्वीनर रविंद्र धीर जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव दर्शन जी, जिला पूर्व कैशियर हितेश सियाल जी, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी जी, गौरव दत्ता एवं कपिल जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पंजाब भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती एवं नई ऊर्जा मिलेगी।