उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर बैलट पेपर से चुनाव हुए। इसके नतीजे और रूझान तीसरे दिन तक सामने आ रहे हैं। 11 सीटों में से बीजेपी ने 6 और सपा ने 4 सीटें जीती हैं। एक सीट पर सपा अभी बढ़त बनाए हुए है। मतगणनी तीसरे दिन भी जारी है। वाराणसी स्नातक MLC चुनाव में सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। प्रथम वरियता के 9 राउंड पूरा होने के बाद द्वितीय वरियता के मतों की गिनती शुरू हो गई है। द्वितीय वरीयता में आशुतोष सिन्हा 16वं राउंड में 51263 मत मिले हैं।
सपा उम्मीदवार की लगातार बढ़त को लेकर समाजवादी पार्टी खेमे में खुशी की लहर है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल से दूरी पर सेलिब्रेशन शुरू किया। समाजवादी पार्टी के समर्थक ढ़ोल नगाड़े के साथ नाचते दिखाई दिए।
द्वितीय वरियता के मतगणना के बीच भाजपा उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा किया है। भाजपा उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए जनादेश के सम्मान की बात कही है। जनादेश को स्वीकार किया है। कहा कि इस चुनाव में हमें अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो सकी, आपका विश्वास और सहयोग अमूल्य रहेगा।
