Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित

भारत जोड़ो यात्रा : लुधियाना आगमन से पहले ही अज्ञात व्यक्ति की तरफ से विरोध जताया गया

लुधियाना, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लुधियाना आगमन से पहले ही अज्ञात व्यक्ति की तरफ से विरोध जताया गया है। हालांकि दूसरी तरफ पंजाब में यात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। अज्ञात व्यक्ति ने जिला कांग्रेस भवन और उसके आस-पास इलाके में विरोध में पोस्टर लगा दिए हैं। जिसपर लिखा है कि कांग्रेस ने 1947 में देश तोड़ा और फिर 1984 में समाज को तोड़ कर बेकसूर लोगों को मरवाया। पोस्टर लगाने से जहां जिला कांग्रेस बेखबर थी तो लोगों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। जिसके बाद थाना कोतवाली की पुलिस भी वहां पहुंच गई।
राहुल गांधी के विरोध में पोस्टर लगने के बाद पुलिस के हाथ पैर भी फूल गए। जिसके बाद कोतवाली की पुलिस ने पूरे इलाके से पोस्टर उतरवाए और कहा कि मामले की जांच की जाएगी कि पोस्टर किस व्यक्ति की तरफ से लगाए गए हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पहले ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। कांग्रेस की तरफ से भी भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा को लेकर सरकार से पहले ही लिख दिया है और सरकार ने भी आश्वासन दिया है कि यात्रा दौरान सुरक्षा पूरी तरह से रहेगी।

मगर राहुल गांधी के आने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस भवन के बाहर ऐसे पोस्टर कुछ ओर ही दशार्ते हैं। बुधवार की सुबह इलाके के लोगों ने पोस्टर लगे देखे तो वह हैरान हो गए। इससे एक बात तो साफ है कि पोस्टर देर रात के समय लगाए गए है जब इलाके में लोग सो रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी आनन-फानन में जाकर पोस्टर उतरवा दिए और लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस मामले में थाना कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।