Business Khas

मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में बेअदबी का मामला

जालंधरमॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में बेअदबी का मामला सामने आया है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन साहब में पिछले कुछ दिनों से रेनोवेशन का काम चल रहा है जहां मजदूर लगे हुए हैं, वहां पर श्री गुटका साहिब और अन्य धार्मिक पोस्टर फटे हुए जमीन पर पड़े मिले। मौके पर पहुंचे तो जमीन पर श्री गुटका साहिब और धार्मिक पोस्टर गिरे पड़े थे, जिन्हें उन्होंने आदर सम्मान के साथ वहां से उठाया। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी सिटी जगमोहन सिंह, एडीसीपी जगजीत सिंह सरोआ और एसीपी मॉडल टाउन रणधीर कुमार सहित थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ इस मामले को लेकर अधिकारियों की बात चल रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गुटका साहिब और पोस्टर वहां कैसे आए, पुलिस काम कर रहे मजदूरों से भी पूछताछ कर रही है।