सोना और चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है। एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। लगातार चौथे कारोबारी दिन सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोना 116 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ तो चांदी की कीमत में 439 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोना गिरकर 55600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 63000 रुपये प्रति किलो के करीब बिकने लगी है।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन मंगलवार को सोना (Gold Price Update) 116 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55550 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को सोना (Gold Price Today) 291 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55666 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 123 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55957 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को सोना 416 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता के साथ 56080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं मंगलवार को भी चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 439 रुपये की नरमी के साथ 63007 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 885 रुपये की नरमी के साथ 63446 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। वहीं शुक्रवार को चांदी 851 रुपये सस्ता के 64331 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। वहीं गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 804 रुपये की नरमी के साथ 65182 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
