Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ

ममता पर फायर हुई भाजपा, शाहनवाज बोले- बांटने के लिए ईद का ही दिन!

पटना, बीजेपी ने ममता बनर्जी के बयान पर निशाना साधा है. बीजेपी की तरफ से ईद के दिन दिए गए बयान को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने हमला बोला है. शाहनवाज हुसैन ने न्यूज़ 18 से बात करते हुए कहा ईद का दिन सबको गले लगाने का है. गिले-शिकवे भुलाकर एक नई राह शुरू करने का होता है. लेकिन, ममता बनर्जी ने अपनी विभाजनकारी राजनीति के लिए ईद का ही चुना. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ईद के दिन ही मुसलमानों को भड़का रही हैं. उन्होंने कहा कि रामनवमी संभाल नहीं पाईं, लेकिन ईद के दिन भड़का रही हैं. आज मोहब्बत की बात करनी चाहिए, लेकिन किस तरह की जुबान बोल रही हैं? उन्होंने ममता बनर्जी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. शाहनवाज हुसैन ने कहा, इस मुल्क की अकलियत मिलकर रह रही है और भारत के मुसलमानों के लिए नरेंद्र मोदी जैसे नेता और भारत जैसा देश नहीं मिल सकता. गौरतलब है कि ईद के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि हम दंगा नहीं चाहते, हम शांति चाहते हैं. टकराव नहीं चाहते. हम लोग देश को बांटना नहीं चाहते. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं मर जाऊंगी, लेकिन देश का बंटवारा नहीं होने दूंगी. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग बीजेपी से पैसा लेकर कहते हैं कि मुस्लिम वोट को तोड़ देंगे, लेकिन यह संभव नहीं है.