Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing सीमा हैदर ने दी वायरल मिथिलेश भाभी को खुली चुनौती

सीमा हैदर ने दी वायरल मिथिलेश भाभी को खुली चुनौती

नई दिल्ली, पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन मीणा और वायरल भाभी मिथिलेश भाटी के बीच शुरू हुई जुबानी जंग काफी आगे तक बढ़ गई है. सचिन को लप्पू-झींगुर बोलने वाली मिथिलेश भाटी के खिलाफ सीमा-सचिन ने कोर्ट से नोटिस भिजवाया है. जबकि, मिथिलेश का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है. मिथिलेश ने भी वहीं सीमा-सचिन को लेकर आरोप लगाया है कि वो लोग उन्हें धमकियां दिलवा रहे हैं और जान से मारने की भी कोशिश की जा रही है. एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सचिन-सीमा और मिथिलेश भाटी आमने-सामने आए. उस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई. मिथिलेश भाटी ने कहा कि मुझे सचिन के चाचा ने धमकी दी है. मेरे परिवार के पीछे गुंडे लगवाए गए हैं. साथ ही मेरे घर के बाहर हूटिंग करवाई जा रही है. इन सब का आरोप मिथिलेश भाटी ने सीमा-सचिन पर लगाया.इस पर सीमा और सचिन ने कहा कि जब उनके पास कोई सबूत हो तभी उन पर आरोप लगाए जाएं. वो दोनों तो पुलिस की निगरानी में हैं. घर में रहते हैं और पुलिस हर समय उन पर नजर रखती है. उन्होंने किसी से भी मिथिलेश भाटी को न तो धमकी दिलवाई और न ही उनके पीछे कोई गुंडे भिजवाए.