अयोध्या, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नजर नहीं आई है। तमिलनाडु के कोयंबटूर से अयोध्या आईं एक महिला श्रद्धालु एस नागलक्ष्मी ने जहां मंदिर को 10 हजार रुपये का दान दिया, वहीं मंदिर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए चार करोड़ का चेक दिया। उन्होंने यह धनराशि कर्मचारियों की सुविधाओं को बेहतर करने और उनका वेतन बढ़ाने के लिए दिया है।
दानवीर महिला श्रद्धालु की चर्चा दिन भर मंदिर परिसर में चलती रही। महिला श्रद्धालु ने बिड़ला धर्मशाला के सामने स्थित यात्री सेवा केंद्र पर दान के साथ अपनी मंशा स्पष्ट की। उन्होंने लिखित में अनुरोध किया कि चार करोड़ के दान का उपयोग राम मंदिर में काम करने वाले कर्मचारियों की सुविधाओं को बेहतर करने और उनकी सैलरी बढ़ाने में की जाए।
