Business Khas

Latest news
भूर मंडी में 58वां वार्षिक जागरण श्रद्धा और भक्तिभाव से संपन्न, सरबजीत सिंह मक्कर विशेष तौर पर पहुंच... ਜਲੰਧਰ ਨੌਰਥ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ, ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੇਰੂ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਮੋਹਿੰਦਰ ਭਗਤ ਨੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਪੱਛਮੀ ’ਚ 93 ਲੱਖ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਰੱਖਿਆ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਗਟ ਉਤਸਵ ਸਬੰਧੀ ਇਲਾਕੇ ’ਚ 23 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਕੱਢੀ ਜਾਵੇਗੀ ਸ਼ੋਭਾ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ 10 ਸਾਲ ਜੇਲ੍ਹ; ਨਹੀਂ ਮਿਲੇਗੀ ਜ਼ਮਾਨਤ : ਹਰਸਿਮਰਤ ਬਾਦਲ ED ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਪੁਲੀਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਤਲਬ गांव आलमपुर बक्का में करवाया नुक्कड़ नाटक, नशों के बुरे प्रभावों से करवाया जागरूक भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव संबंधी बस्तिआत इलाके में 23 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभा यात... ਪੈਟਰੋਲ-ਡੀਜ਼ਲ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ 'ਚ ਵੱਡਾ ਵਾਧਾ, ਜਨਤਾ 'ਤੇ ਪਈ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੀ ਮਾਰ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਦੀ ਮਾਰ: ਮੰਡੀਆਂ 'ਚ ਪਿਆ ਝੋਨਾ ਭਿੱਜਿਆ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਵਧੀ ਚਿੰਤਾ
You are currently viewing गांव आलमपुर बक्का में करवाया नुक्कड़ नाटक, नशों के बुरे प्रभावों से करवाया जागरूक

गांव आलमपुर बक्का में करवाया नुक्कड़ नाटक, नशों के बुरे प्रभावों से करवाया जागरूक

जालंधर,  पंजाब सरकार द्वारा नशें के खात्मे के लिए शुरू की गई ‘युद्ध नशें के विरूद्ध’ मुहिम के तहत डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के निर्देशों पर सहायक निदेशक, युवा सेवाएं विभाग रवि दारा के नेतृत्व में गांव आलमपुर बक्का में सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज जांलधर के रेड रिबन क्लब द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक करवाया गया। इस दौरान लोगों विशेषकर युवाओं को नशों के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इस नुक्कड़ नाटक में गांववासियों और विशेषतौर पर युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया ।

सहायक निदेशक युवा सेवाएं रवि दारा ने बताया कि प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक स्थिति के साथ-साथ नशों पर निर्भर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों के साथ-साथ परिवारों पर होने वाले नकारात्मक असर और बर्बाद होते रिश्तों के बारे में खुलकर बताया गया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर गांववासियों को नशों की रोकथाम के लिए आगे आकर मनोबल बढ़ाने और अपने आस-पास नशों के बुरे प्रभावों के बारे में लोगों विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

नुक्कड़ नाटक के दौरान मौजूद गांववासियों द्वारा पंजाब सरकार और सिविल प्रशासन तथा जिला पुलिस द्वारा जिले में नशे के खात्मे के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों की भरपूर प्रंशसा की गई। गांववासियों ने भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा अपने गांव के साथ आस-पास के गांव में लोगों को नशों के बुरे प्रभावों से अवगत करवाकर इस दलदल से बाहर निकलने के लिए सक्रिय भागीदारी और सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा गांव में नशे की लानत को खत्म करने के लिए करवाए गए इस प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के सार्थक परिणाम निकलेंगे।