Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing ‘मुझे मेरी पत्नी चाहिए…कोई तो मदद करो’…लिखी हुई तख्ती लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा शख्स

‘मुझे मेरी पत्नी चाहिए…कोई तो मदद करो’…लिखी हुई तख्ती लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा शख्स

मध्यप्रदेश में हर मंगलवार को जिला मुख्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है. जिसके प्रशासन के सामने लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं और उनके निराकरण की मांग करते हैं. इन जनसुनवाई में हमेशा ही अनोखे नजारे और शिकायतें देखने को मिलती हैं. ऐसा ही मामला हरदा में हुई जनसुनवाई में देखने को मिला. जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को वापस दिलाने की मांग की पत्नी को वापस दिला दो की मांग को लेकर युवक जनसुनवाई में पहुंचा. युवक का कहना है कि उसकी पत्नी का कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है.दरअसल, हरदा जिल के खिरकिया के वार्ड नं .03 निवासी युवक धर्मेंद्र नागराज जनसुनवाई में कलेक्टर से गुहार लगाने के लिए पहुंचा. जहां उसने अपनी अपहरण हुई पत्नी को वापस लाने की मांग की. युवक का कहना है कि वह पहले भी जनसुनवाई में इसकी शिकायत कर चुका है, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई. धर्मेंद्र ने बताया कि 5 महीने पहले उसने एक युवती से प्रेम विवाह किया था. प्रेम विवाह करने के चलते उसका ससुराल पक्ष पहले से ही नाराज था और ससुराल पक्ष के लोग धमकी दे चुके थे कि वे यश्वी को वापस ले जाएंगे. धर्मेन्द्र का आरोप है कि 21 फरवरी 2025 को सुबह करीब 9 बजे कुछ अज्ञात लोग उसकी पत्नी का अपहरण कर ले गए, जब वह और उसके माता-पिता मजदूरी पर गए हुए थे.अपहरण की इस घटना के बाद धर्मेंद्र ने छीपाबड़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. धर्मेन्द्र का कहना है कि उसने सीएम हेल्पलाइन 181 और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब पीड़ित युवक ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है.