Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing शनिदेव महाराज जी के निमित्त श्रृंखलाबद्ध सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ सम्पन्न 

शनिदेव महाराज जी के निमित्त श्रृंखलाबद्ध सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ सम्पन्न 

जालंधर, मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मा पिंड चौक जालंधर में श्री शनिदेव महाराज जी के निमित्त श्रृंखलाबद्ध सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया।

सर्व प्रथम ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान पूनम प्रभाकर से विधिवत वैदिक रीति अनुसार पंचोपचार पूजन, षोढषोपचार पूजन , नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई।

हवन-यज्ञ में पूर्ण आहुति उपरांत आए हुए भक्तजनों से अपनी बात कहते हुए सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज ने कर्मों के बारे में प्रवचन करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में माना गया है कि हमें हमारे कर्मों के अनुसार ही शुभ या अशुभ फल प्राप्त होता है। मनुष्य जैसा कर्म करता है वैसा ही फल भोगना पड़ता है। इन फलों का निर्धारण समय खुद करता है। इसलिए व्यक्ति को सोच-समझकर ही अपने कर्म करने चाहिए।

नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि कर्म नियमों के अनुसार, कर्म का योग ही ईश्वर है। व्यक्ति को ईश्वर से नहीं बल्कि अपने बुरे कर्मों से डरना चाहिए। क्योंकि ईश्वर आपको माफ कर सकते हैं। लेकिन आपके बुरे कर्म आपको कभी माफ नहीं करते। हम अच्छे कर्मो के सहारे स्वर्ग में जा सकते हैं वहीं बुरे के द्वारा व्यक्ति को नरक की यातनाएं झेलनी पड़ती हैं।

नवजीत भारद्वाज ने कहा कि जिस व्यक्ति की सोच जैसी होती है। उसके कर्म वैसे ही होते हैं। कर्म नियमों के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा कर्म करते रहना चाहिए। ऐसा करने से जिंदगी आपको खूबसूरत मौके देती रहेगी। जो नियमों में बंधकर जीवन यापन करता है वह लक्ष्य की प्राप्ति भी करता है। कर्म को यदि हम पूजा बना लें तो बंधनों से मुक्ति भी संभव है।

कर्म वो आईना है जो हमें हमारा असली चेहरा दिखा देता है। क्योंकि कोई भी व्यक्ति अपनी खूबसूरती से नहीं बल्कि अपने कर्मों से बड़ा होता है। व्यक्ति को हमेशा ऐसे कर्म करने चाहिए, जिससे वह किसी के काम आ सकें। इस अवसर पर सरोज बाला, सुनीता,गुरवीर, प्रिती ,मंजू, प्रिया , सोनीया,नरेश,कोमल , कमलजीत, धर्मपाल, अमरजीत सिंह, राकेश प्रभाकर, समीर कपूर, अमरेंद्र कुमार शर्मा, नवदीप, उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र,रोहित भाटिया, अमरेंद्र सिंह,बावा खन्ना, विनोद खन्ना, नवीन जी, प्रदीप, सुधीर, सुमीत, बावा हलचल ,जोगिंदर सिंह, मनीष शर्मा, डॉ गुप्ता,सुक्खा अमनदीप , अवतार सैनी, डॉ परमजीत सिंह,ऐडवोकेट राज कुमार,गौरी केतन शर्मा,सौरभ , नरेश,अजय शर्मा,दीपक , इंजिनियर किशोर,प्रदीप , प्रवीण,राजू, सोनू छाबड़ा, जगदीश, सुनील जग्गी, नवीन कुमार, निर्मल,अनिल,सागर,दीपक, प्रिंस कुमार, पप्पू ठाकुर, बलदेव सिंह भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।